स्वाभिमान पार्टी झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष भरत महाराज ने हजारों किसानों की दिल्ली यात्रा का बालीगुमा में जोरदार स्वागत किया

12

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्वाभिमान पार्टी झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष भरत महाराज द्वारा नव निर्माण किसान संगठन के हजारों किसानों की दिल्ली यात्रा का शनिवार को बालीगुमा में जोरदार स्वागत किया गया तथा समर्थन दिया गया । टीम में टुनटुन शर्मा,रामनाथ दास के अलावा अन्य कई लोग शामिल थे ।
महानगर अध्यक्ष ने नवनिर्माण किसान संगठन के नेता अक्षय कुमार , हिमांशु जी , गौरव क्रांति गुरु के अलावा ओडिसा व झारखंड के किसानों माला पहनाकर स्वागत किया तथा कहा कि स्वाभिमान पार्टी झारखंड प्रदेश किसान आंदोलन का पूर्णतः समर्थन करता है और हर कदम पर देश के अन्न दाताओं के साथ खड़ा है ! गौरतलब है कि पार्टी की झारखंड प्रदेश टीम ने जुलाई माह से ही तीनों कृषि बिल का विरोध शुरू कर दिया था और पीएम को विरोध पत्र भेजा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर की क्राइम चेक ऑर्गनाइजेशन ने की कोल्हान डीआईजी से की मुलाकात

Sun Jan 17 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर की क्राइम चेक ऑर्गनाइजेशन के पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिम सिंहभूम के विभिन्न समस्याओं को लेकर आज कोल्हान प्रभारी मनोहर हुसैन के नेतृत्व में कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह से मुलाकात किया जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष राजेश सामन्त, सचिव खोगेंन महतो, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष अजीम अख्तर, सोनू श्रीवास्तव, भूपति […]

You May Like

फ़िल्मी खबर