साहित्यकार वैद्यनाथ विभाकर की पुण्य तिथि मनाई गयी

1

जमशेदपुर : भोजपुरी और हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार स्व० प्रो० वैद्यनाथ विभाकर की दसवीं पुण्य तिथि पर प्रखंड के ससना ग्राम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। वीरेन्द्र कुमार मिश्र अभय की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में स्व० विभाकर की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की गयी।
विदित हो कि वैद्यनाथ विभाकर का जन्म प्रखंड के भटवलिया गाँव में 1955 में हुआ था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी विभाकर जी ने साहित्य व समाज के लिए अपनी पुरी जिंदगी समर्पित कर दी। भोजपुरी भारती संस्था के संस्थापक रहे विभाकर जी ने भोजपुरी व हिंदी साहित्य को लेकर देश व विदेशों तक अपना परचम लहराया। कई सम्मान से सम्मानित विभाकर जी मध्य विद्यालय लहलादपुर में शिक्षक रहते हुए 26 नवम्बर 2010 को इस दुनिया से विदा हो गये। उन्होंने कई वर्षों तक लहलादपुर हेडलाईन से हिन्दुस्तान अखबार के लिए पत्रकारिता किया।
सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण जारि आदेश का पालन करते हुए लोगों को अधिक संख्या में एकत्रित करने से परहेज करते हुए आयोजित इस सभा को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए क ई कवियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें वीरेन्द्र मिश्र अभय, मुंगालाल शस्त्री, विभाकर जी के पुत्र फिल्म अभिनेता व कवि अभिषेक भोजपुरिया, नृपेन्द्र अभिषेक नृप, विजय कुमार सिंह, श्यामदेव श्याम, दिल्ली से संतोष पटेल, जमशेदपुर से राजेश भोजपुरिया, गंगा प्रसाद अरुण, चंपारण से हिंदी व भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० गोरख प्रसाद मस्ताना आदि ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारीडीह में कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri Nov 27 , 2020
जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के बारीडीह जमशेदपुर कार्यालय में मुंबई में आज ही के दिन 2008 में आतंकवादियों के द्वारा हमारे कुछ जांबाज सैनिकों को शहादत देना पड़ा था। इसी शहादत दिवस पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने वीर जवान सैनिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित […]

You May Like

फ़िल्मी खबर