जमशेदपुर : मुसाबनी प्रखंड रविवार को मेड़िया के मां काली मंदिर में विधायक रामदास सोरेन ने पूजा अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र के जनता की खुशहाली के लिए मां काली से मंगल कामना की।
नव अरुण संघ के महासचिव विष्णु रजक एवं अध्यक्ष रंजीत दास ने लोकप्रिय विधायक रामदास सोरेन का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया। इस मौके पर जिला पार्षद सह जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन सचिव सोमाय सोरेन साधु हेंब्रम सुनाराम सोरेन गणेश टुडू व विक्रम बेसरा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।