खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताने वाला निकला चोर, बारीडीह बस्ती से गिरफ्तार

3

जमशेदपुर:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती से आज चोर गिरोह के एक सदस्य को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर सिदगोड़ा थाना को सौंपा। चोर गिरोह पिछले कुछ महीनों से दुकानों में जाकर सामान एवं पैसों के छुट्टे के बहाने पैसों की गड़बड़ी कर रहे थे। आज भी एक किराने दुकान से चाऊमीन चुराते हुए लोगों ने उपर्युक्त व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने जब उससे पूछताछ किया तो उसने खुद को एक इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताया और कलेक्शन हेतु वह इस एरिया में आया था यह कहा किंतु आई कार्ड दिखाने और कस्टमर से बात कराने में वह असमर्थ रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सिदगोड़ा थाना को सूचित करते हुए उसे थाने के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रविंदर सिंह 'रिंकू' बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Sun Jan 31 , 2021
जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा जमशेदपुर के समाज सेवक और भाजपा साकची मंडल पूर्वी के कार्य समिति सदस्य रविंदर सिंह ‘रिंकू’ को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर शनिवार को मनोनीत करते हुए मनोनीत पत्र दिया गया और उनके नेतृत्व में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर