दिन दहाड़े महिला से छिनतई करने वाले का कोई सुराग नहीं

2

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो केरला पब्लिक स्कूल के पास जवाहर नगर रोड नंबर 17 में हथियार की नोंक पर लूट करनेवाले का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। लोगों में दहशत का माहौल है। दिन दहाड़े लूट की घटना से सब सन्न हैं। पुलिस भी हैरान है।

मालूम हो कि शुक्रवार को तीन हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया।  दअपराधियों ने घर की महिला को हथियार के नोक पर गले से सोने का लॉकेट और दो मोबाइल लेकर भाग निकले। घर के लोग चिल्लाने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले।
जाते जाते अपराधी ने महिला के सिर पर पिस्टल से वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर मानगो की पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे छानबीन शुरू कर दी, घटना के संबंध में घायल फरहत यास्मीन ने बताया कि वे घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली थी। दोपहर 12 बज कर 40 मिनट पर उनके पति तनवीर अशरफ नमाज़ पढ़ने गए हुए थे। उनके जाने के 5 मिनट बाद ही पहले एक अपराधी घर पर हथियार लेकर घुसा और पीछे से उनका मुंह दबाकर कनपटी में पिस्टल सटा दिया।जब उनकी बेटी फौजिया अन्दर आने लगी तो सभी वो मौके से भाग गया। फौजिया ने देखा कि बाहर दो और लोग हथियार लेकर खड़े थे। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, सीसीटीवी से अपराधियों कि पहचान की जा रही है। किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व दलहन दिवस के उपलक्ष्य में रोम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री वर्चुअल हुए शामिल

Sat Feb 13 , 2021
विश्व का 23.62% दलहन उत्‍पादन भारत में- श्री तोमर 5 साल में 100 से ज्यादा उन्नत व अधिक उपज देने वाली प्रजातियां विकसित उन्‍न्‍त बीजों, दलहन की खेती में नए क्षेत्र लाने व बाजार पर फोकस से बढ़ेगा किसानों का लाभ नई दिल्ली :  विश्व दलहन दिवस के उपलक्ष्य में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर