सांसद ने चाकुलिया में डूबी दो महिला मजदूरों को परिजनों को मुआवजा दिलाया

8

जमशेदपुर : स्टार्क रीज पेपर प्राइवेट लिमिटेड जामडोल, चाकुलिया में कल दुर्घटना के दौरान दो महिला मजदूरों की दबने से मृत्यु हो गई थी। आज उनके मुआवजा को लेकर कल से चल रहे हड़ताल को लेकर एक समझौता सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में में संपन्न हुई। अपने आप में यह एक ऐतिहासिक समझौता रहा। कल उर्मिला पातर उम्र 30 वर्ष एवं सरस्वती पातर उम्र 52 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। मजदूरों में इसको लेकर काफी आक्रोश एवं उबाल था। आज प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। इस वार्ता में दोनों मृतकों के परिवारों को 10 – 10 लाख रुपया का मुआवजा देने की सहमति बनी। इसके अतिरिक्त अंतिम संस्कार के लिए दोनों परिवारों को ₹50000 देने का निर्णय लिया गया । आज वार्ता के दौरान बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित थे। इसके अलावा चाकुलिया के मंडल अध्यक्ष सतदल महतो पार्षद जगन्नाथ महतो, मनोरंजन महतो,मोहन सोरेन, प्रदीप महतो, महादेव सिंह, पंकज गिरी, बीरबल गिरी, कांदरू महतो, बादल सिंह ,पवन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में सिख युवाओं ने प्रधानमंत्री दो धन्यवाद दिया

Fri Nov 19 , 2021
जमशेदपुर ; जगत गुरु,गुरु नानक देव जी महाराज की प्रकाश पर्व पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 3 कृषि बिल को वापस लिये जाने पर,आज सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में सिख युवाओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास से उनके […]

You May Like

फ़िल्मी खबर