प्रदेश में बारिश, 8 जिलों में ठनका से 28 लोगों की मौत

57

औरंगाबाद/ जमुई/बांका :- प्रदेश के 8 जिलों में मंगलवार को ठनका गिरने से 28 लोगों की मौत हो गई। तेज बिजली कड़कने के साथ कई जिलों में बारिश हुई। इसी दौरान ठनका का कहर लोगों पर बरपा। औरंगाबाद में सात, जमुई में सात, बांका में पांच, भागलपुर में तीन, नालंदा और रोहतास में दो-दो तथा मुंगेर और कटिहार में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

औरंगाबाद में मृतकों में मामा-भगीना शामिल हैं। यहां सबसे ज्यादा मौत चार मौतें गोह प्रखंड में हुई। जबकि तीन मौत रफीगंज प्रखंड के अलग-अलग गांवों में हुई है। गोह में रिटायर्ड चौकीदार अंतु यादव व उसी गांव के 38 वर्षीय गनौरी यादव जानवर चरा रहे थे। तभी उनके उपर ठनका गिरा और दोनों की मौत हो गई। बांका के कटोरिया के पड़रिया गांव में हरि यादव, टोनापाथर गांव में खरगु ठाकुर (55), पीपरा गांव में चीना देवी (43), लिखनीकोझी में राजी (41) और रजौन के सिंहनान में 30 वर्षीय अमरदीप पासवान की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रांची में कचरा ढोने वाले ट्रक ने ली महिला बैंककर्मी अनिमा बोदरा की जान

Wed Jul 24 , 2019
राँची :- राजधानी रांची में मंगलवार सुबह दस बजे सड़क हादसे में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। घटना रातू रोड में आकाशवाणी होटल के सामने की है। रांची नगर निगम का कचरा ढोने वाले ट्रक ने आगे-आगे जा रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार बैंक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर