विसर्जन की भीड़ में शामिल बदमाशों ने ही मार दी थानाध्यक्ष को गोली

8

 

टनकुप्पा : सूबे में शराबबंदी के बीच शराब के नशे में धुत आपराधिक तत्वों ने दुस्साहस दिखाते हुए टनकुप्पा थानाध्यक्ष को दो गोलियां मार दीं। दोनों गोली जांघ के समीप लगी है। गंभीर रूप से घायल थानाध्यक्ष अजय कुमार को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूर्ति विसर्जन की भीड़ में रहे आपराधिक तत्वों ने इस तरह की घटना की और फरार हो गए। गोली लगते ही थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही मौके से युवकों की भीड़ के बीच हड़कंप मच गया। सभी युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना के बीच हुई रोड़ेबाजी में एक सैप जवान जख्मी हो गया है। जख्मी सैप जवान का नाम कृष्णदेव शर्मा बताया गया है, जिन्हें सिर पर रोड़े लगे और गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना के एसआई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि बरतारा बाजार में लक्ष्मी पूजा के मौके पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा बैठ…
थानाध्यक्ष के जांघ के पास लगीं दोनों गोलियां
दोनों गोलियां एक-एक कर थानाध्यक्ष की बायीं जांघ को भेदते हुए निकल गई। वहीं गोली लगते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही युवकों के भीड़ मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गई। वहीं पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष को कवर कर उन्हें बचाने व अस्पताल ले जाने में जुट गए। थानाध्यक्ष को पुलिसकर्मी टनकुप्पा सरकारी अस्पताल ले गए पर वहां से उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारीगोड़ा निवासी आनंदी साव 50 वर्षीय सोनारी दुमोहानी छठ घाट पर नहाकर कल के लिए जल लाने के क्रम में नदी म डूब गये

Sun Nov 7 , 2021
जमशेदपुर : बारीगोड़ा निवासी आनंदी साव 50 वर्षीय सोनारी दुमोहानी छठ घाट पर नहाकर कल के लिए जल ला के के क्रम में नदी मर डूब गये।हालांकि मछुआरों की मदद से उन्हें नदी से निकाल लिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छठ पर्व के लिये […]

You May Like

फ़िल्मी खबर