जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित पुलिस राजेश कुमार यादव और उनके साथी पुलिसकर्मी ने शुक्रवार की सुबह मे कपड़ा सूखाने के लिए उठे विवाद में रेखा देवी सहित ज्योति देवी, शीला देवी, जिया रिया की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आई एक और महिला को भी पुलिस कर्मियों ने नही बख्शा। इस घटना से आक्रोशित महिलाओं ने सिदगोड़ा में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंच गयी है। समाचार लिखे जाने तक महिलाएँ थानेदार का इंतजार कर रही थीं। घटना न्यू बारी़डीह के के2/ 174 ट्यूब कालोनी की है। बताया जाता है कि महिलाओं के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कपड़ा सुखाने के लिए देने के मामले में विवाद हुआ। इसके बाद बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पुलिसकर्मियों ने वर्दी का धौस दिखाते हुए महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं के घर में कोई पुरुष नही मौजूद था। इस घिनौने हरकत को देखते हुए झाममुो नेता घनेश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
You May Like
-
3 years ago
हमारी दौलत,उनकी बदौलत