जमशेदपुर:वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए दर्जनों लोगों पर भाजपा ने कड़ी कारवाई करते उनकी सक्रिय सदस्यता को निरस्त करते हुए छह वर्षों के लिए निष्कासित किया था। उस समय पूरे प्रदेश समेत जमशेदपुर महानगर के कई कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाई करते हुए भाजपा ने निष्कासन की घोषणा की थी। परंतु हाल के दिनों में अक्सर देखा गया है कि निष्कासित नेतागण भाजपा के नाम एवं पार्टी की छाया का कई मौकों पर इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसपर जिला भाजपा महानगर कमेटी द्वारा कड़ी आपत्ति जताई गयी है। इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई निष्कासन की कार्रवाई के बाद भी कुछ लोग पार्टी के नाम और पद का उपयोग कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब लोगों की व्यक्तिगत आकांक्षाएं पार्टी के हितों से बड़ी हो जाती है तो पार्टी द्वारा ऐसी कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को जानकारी दी गयी है।
Next Post
करीम सिटी कॉलेज के सोसाइटी फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया
Tue Aug 10 , 2021
You May Like
-
3 years ago
छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार ने मनाया महिला दिवस