विद्या भारती चिन्मया के पूर्व छात्र अभिनव को प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर का पुरस्कार

1

जमशेदपुर : टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया के पूर्व छात्र अभिनव कुमार ने स्विंग व्हीलचेयर बनाकर प्रोजेक्ट आॅफ द ईयर का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।अभिनव ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर स्विंग व्हीलचेयर का मॉडल यैयार किया है। अभिनव और उसके तीनों दोस्तो ने इंजीनियरिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर 2020 में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस व्हीलचेयर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी दिव्यांग किसी और पर निर्भर न रह सके। दिव्यांग इसे कंट्रोल कर दिशा बदल सकते हैं। वहीं, अगर रास्ते में कोई वस्तु हो तो यह व्हीलचेयर स्वयं ही रुक जाता है। इसे सौर ऊर्जा से चार्ज किया जाता नन कम।

अभिनव ने बताया कि स्विंग चेयर को चलाने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं होती। इससे कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है। वहीं, खराब सतह वाली जगहों पर भी आसानी से इसे चलाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश व्हीलचेयर पलट जाता है तो इसमें लगे मैपिंग सिस्टम से परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिल जाती है। अभिनव की इस टीम में शुभम, आदित्य और आशुतोष भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 27 देशों के 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन पेरिस में ऑनलाइन 20 अप्रैल से 26 जून तक आयोजित किया गया था। डसॉल्ट सिस्टम्स कंपनी द्वारा फ्रांस में कंपीटीशन ऑर्गनाइज किया गया था, जिसमें टॉप टेन को चुना गया। अभिनव खुद की कंपनी खोलना चाहते हैं। वे चिन्मया से 2018 में पासआउट हुए थे।

 

 

 

 

One thought on “विद्या भारती चिन्मया के पूर्व छात्र अभिनव को प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर का पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाँदमणी कुंकल उपाध्यक्ष और रश्मि मिश्रा को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन का प्रदेश सचिव मनाया गया

Fri Jul 24 , 2020
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन (सम्बद्ध :-नीति आयोग भारत सरकार) के प्रदेश अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी ने प्रोफेसर श्रीमती चाँदमणी कुंकल (हेड ऑफ दी डिपार्टमेंट जॉग्रॉफी मुसाबनी कॉलेज) को प्रदेश उपाध्यक्ष एवम शिक्षाविद रामकृष्ण मिशन स्कूल इंद्रानगर की शिक्षिका श्रीमती रश्मि मिश्रा को प्रदेश सचिव के रूप […]

You May Like

फ़िल्मी खबर