झारखंड युवा एकता मंच ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी में शहर के गणमान्यजनों ने की शिरकत

जमशेदपुर। झारखंड युवा एकता मंच की ओर से युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। गुरुवार को गोलमुरी के जॉगर्स पार्क में आयोजित मिलन समारोह में राजनीतिक दल के अलावे कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। संस्था की ओर से शामिल लोगों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने लजीज व स्वादिष्ट लिट्टी पार्टी का आनंद लिया। उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन आदर्शों पर चलने और नशा से दूर रहने का आह्वान किया। समारोह को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक उमेश पांडेय, संस्थापक विकास शर्मा, अध्यक्ष बिशु सिंह, अतुल प्रभात, सुधीर तिवारी, वीरेंद्र सिंह, रिंकू तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, छोटू श्रीवास्तव, आशीष सिंह, अमन सिंह, आलोक कुमार, राज ओझा समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चैयरमैन राजेश शुक्ल, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललित ओझा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजय जायसवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भूपेंद्र सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, शंकर रेड्डी, बबुआ सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनोद राय, राहुल गोस्वामी, समरेश सिंह, मनोज मांझी, भाजपा नेता आसिफ रिजवान, अभिमन्यु सिंह, दिनेश शर्मा, अनमोल वर्मा, शैलेश गुप्ता, प्रोबिर चटर्जी राणा, राहुल तिवारी, बलबीर मंडल, बादल मुखी, अविनाश खंडेलवाल, समेत दर्जनों अतिथिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारीडीह गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, निहंग वेशभूषा में बुजुर्गों और ग्रंथी को डराता धमकाता है मनदीप

Fri Jan 13 , 2023
जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष एवं गुरुद्वारा दुख lभंजन साहिब 10 नंबर बस्ती के सेवादार सरदार सविंदर सिंह पर मनदीप सिंह नामक युवक ने जानलेवा हमला किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह बारीडीह गुरुद्वारा पर वजीर ग्रंथी बाबा निरंजन सिंह को रंगरेटा बिरादरी के आधार पर सेवा मुक्त […]

You May Like

फ़िल्मी खबर