जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर थाना अंतर्गत दुर्गा क्लीनिक में रविवार को डिलीवरी के दौरान 27 वर्षीय महिला कंचन देवी की मौत हो गयी । बताया जाता है कि क्लिनिक के संचालकों ने ऑपरेशन कर डिलीवरी के नाम पर ₹30000 की मांग की थी। पैसे से सब्जी विक्रेता पति शिव शंकर सिंह ने ₹30000 देने की बात स्वीकार कर ली थी। इसके बाद कंचन देवी को दुर्गा क्लिनिक मे भर्ती कराया गया था। सुबह डिलीवरी के दौरान बच्चा सकुशल रहा लेकिन उसकी मां कंचन देवी की मौत हो गयी। सब्जी विक्रेता शिव शंकर सिंह परसुडीह थाना अंतर्गत यशोदा नगर का रहने वाला बताया जाता है। इस घटना के बाद लोगों ने दुर्गा क्लिनिक में तोड़फोड़ की इतना ही नहीं शव को टैंपू में लादकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक लोगों ने सड़क जाम कर रखा था। दूसरी ओर दुर्गा क्लिनिक के संचालक व चिकित्सक मौके से फरार हो गए हैं। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है। शिव शंकर सिंह का यह तीसरा पुत्र है इससे पहले वह दो पुत्रों के पिता पहले से ही बने हुए हैं।