जमशेदपुर: भाजयुमो झारखण्ड प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी उमेश पांडेय एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जयसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम रघुवर दास को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा मिले दायित्व पर आभार जताते हुए आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं, रघुवर दास ने युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान कई युवा कार्यकर्ता मौजदू रहे।
You May Like
-
4 years ago
पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की जय हो
-
4 years ago
24 घंटे में 40 से अधिक कंटेनमेंट जोन बन रहे