जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल व मुख्य न्यायाधीश एम रामा जोइस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जोइस विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके अनुभव का लाभ झारखंड को मिला। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी पुस्तक लीगल एंड कांस्टीट्यूशनल हिस्ट्री ऑफ इंडिया और धर्म : द ग्लोबल एथिक बेहतरीन रचना है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
You May Like
-
3 years ago
झामुमो का पुतला दहन कार्यक्रम जारी
-
1 year ago
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई