अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भारत माता की आरती में शहर वासियों का किया आह्वान

47

जमशेदपुर:  ज्ञात हो कि भारत वासियों के शौर्य, धारा 370 एवं 35 ए का हटना पूरे देश में एक विधान, एक संविधान के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने शहर वासियों के साथ मिलकर प्रत्येक बर्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में शौर्य यात्रा का कार्यक्रम करती आ रही है। यह कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम को प्रोत्साहित करना एवं शहर वासियों में देश भक्ति की भावना जगाना है।इस बर्ष कोरोना के गाइडलाइन का विधिवत पालन करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शौर्य यात्रा के उपलक्ष्य में भारत माता की आरती का कार्यक्रम दिनांक 14 अगस्त दिन शनिवार को संध्या 5:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान आमबागान साकची में होगा।

आज शुक्रवार की बैठक प्रीतम पार्क पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम की तैयारी का फाइनल चर्चा की गई।एवं शौर्य यात्रा समिति ने सभी देशभक्तों से कार्यक्रम में मास्क लगा कर आने एवं शामिल होने का निवेदन किया है।
आज के मीटिंग में मुख्यरूप से सुशील कुमार सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला दिनेश सिंह विजय तिवारी अशोक श्रीवास्तव अमित कुमार सतनाम सिंह सुरेंद्र नाथ मौर्या कोमल दुबे अजय कुमार यादव विवेक कुमार अशोक शर्मा अश्विन कुमार मनोज कुमार सिंह रामजीत प्रसाद जयदीप दास मिथिलेश सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयत्न संस्था के द्वारा 150 जरूरतमंदों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया

Sat Aug 14 , 2021
जमशेदपुर : प्रयत्न संस्था के द्वारा स्टेशन के करीब रहने वाले 150 जरूरतमंद लोगो के बीच अल्पाहार वितरित किया गया।यह कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी जी के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।मौके पर अभय सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि से […]

You May Like

फ़िल्मी खबर