सीएम की बड़ी बहन अंजनी सोरेन को ओड़िसा में गिरफ्तार किए जाने से उठा सियासी भूचाल, जमशेदपुर में सीएम नवीन पटनायक का पुतला फूंका

4

जमशेदपुर : उड़ीसा सरकार ने आदिवासियों की जनसुनवाई में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी बहन व जेएमएम के ओड़िसा प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन को गिरफ्तार किए जाने से ओड़िसा सहित झारखंड में भी सियासी भूचाल आ गया है । पूरे घटनाक्रम ओड़िसा सरकार द्वारा आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण कर पूंजीपतियों को सौंपने को लेकर हुआ है । पिछले दिनों ओड़िसा के सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर कुत्रा ब्लॉक में जिंदल और ओ सी एल कंपनी द्वारा आदिवासियों की जमीन को ओड़िसा सरकार के माध्यम से अधिग्रहण किया था । जिसको लेकर वहां के आदिवासियों ने विरोध करते हुए राजगांगपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया।  जिसमें ओड़िसा के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन को आमंत्रित किया था। जिस में शामिल होने के लिए अंजली सोरेन पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को राजगांगपुर पहुंची। लेकिन सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी को नजर बंद करते हुए गिरफ्तार कर लिया ।‌ जिसके बाद दोनों राज्यों में सियासी भूचाल आ गया। झारखंड में भी जगह-जगह आदिवासियों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला फूंका इसी कड़ी में मंगलवार को जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व सांसद सुमन महतो और हिदायत,झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय, नगर कमिटी के अध्यक्ष जीतू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर गोल चक्कर के समीप मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि ओड़िसा सरकार द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ जिस तरह से व्यवहार किया है इसका जेएमएम घोर निंदा करते हुए ओड़िसा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शहर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Tue Aug 24 , 2021
जमशेदपुर : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रिंकू मुखिया का आगमन लौहनगरी जमशेदपुर में हुआ। मंगलवार को शहर पहुचंने पर धनेश सिंह के नेतृत्व में संस्था के युवा कार्यकर्ताओं ने टिनप्लेट चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें राजपुताना पगड़ी पहनाकर शक्ति के प्रतीक तलवार […]

You May Like

फ़िल्मी खबर