


जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना चौक एवं गांधी नगर बस्ती में राष्ट्रीय अटल सेना के द्वारा असमर्थ एवं असहाय परिवारों के बीच दीपावली पूजा को लेकर दीपक बाती घी मिठाई खोया खिलौना का वितरण किया गया। राष्ट्रीय अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति् सदस्य विजय गोंड़ और बागबेड़ा महानगर बिकाश समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्त्व में सभी धर्म प्रेमियों को वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा की 11 नवम्बर को हर-हर गुड्डू काली मंदिर, बजरंग टेकरी, नया बस्ती में असहाय एवं निर्धन परिवारों को वितरण की जाएगी। अटल सेना के विजय कुमार गोंड ने कहा हम सभी अधिक से अधिक धर्म प्रेमियों को सहायता प्रदान करेंगे और वह सभी बड़े पैमाने पर उल्लास के साथ दीपावली मनाएं। श्री गौर ने कहा आधार कार्ड और जो भी सरकारी सुविधाएं हैं उसके लिए कैंप लगाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अटल सेना के महानगर अध्यक्ष नवीन चौधरी उपाध्यक्ष पंकज कमल पाठक जी बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह भाजपा नेता बिनानंद सिरका जी सतीश सिंह समिति युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा राजेश मिश्रा, श्वेता कुमारी अंजनी शर्मा मनोज तिवारी अरुण कुमार एवं अन्य समिति एवं अटल सेना के सदस्य उपस्थित थे।