मशेदपुर शहर का तापमान लगातार गिर रहा, बीते एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर का तापमान लगातार गिर रहा है। बीते एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। छह दिसंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मंगलवार को घटकर 13.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

इस साल अभी तक सबसे अधिक ठंड 19 दिसंबर को पड़ने की संभावना है। उस दिन न्यूनतम तापमान घटकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। वहीं, उसके बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह-शाम छाया रहा कोहरा

शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, सुबह-शाम कोहरा व धुंध देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह व शाम में कोहरे की घनी चादर देखी गई। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर गाड़ी से आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान धीरे-धीरे गाड़ी चलाने की जरूरत है। कोहरे व धुंध की वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। हर साल इस तरह के मामले देखने को मिलता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोहरे से मुक्ति मिलने वाला नहीं है। अगले सात दिन सुबह-शाम कोहरे देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल भी देखा जा सकता है।

हृदय व अस्थमा रोगी रहें सावधान

ठंड के दिनों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं। वहीं, अस्थमा रोगियों को भी बचकर रहना होता है। चिकित्सकों का कहना है कि हृदय रोगी व अस्थमा रोगी को सुबह-सुबह बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। अपने घर में ही व्यायाम करें। वहीं, किसी तरह की शिकायत होने पर उसे नजरअंदाज नहीं करें। इधर, एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी रखोहोरी महतो के आकस्मिक निधन पर शोक

Wed Dec 15 , 2021
जमशेदपुर : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, युवा प्रदेश प्रधान महासचिव प्रणव महतो ने कुड़मी समाज के वरिष्ठ नेता,शहर के जाने-माने समाजसेवी रखोहोरी महतो के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया, युवा प्रधान महासचिव प्रणव महतो ने कहा रखोहोरी महतो ने समाज की एकता,अखंडता, समरसता के लिए आजीवन कार्य किया, उन्होंने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर