भाजपा नेता सुबोध झा के अगुवाई में छठ व्रत धारियों के बीच में नि:शुल्क फल सूप साड़ी धोती पूजा सामग्री का वितरण किया गया

1

जमशेदपुर  :    बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा के अगुवाई में छठ व्रत धारियों के बीच में नि:शुल्क फल सूप साड़ी धोती पूजा सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही सभी व्रत धारियों एवं आए हुए सभी लोगों के बीच मास्क का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा की कल 9 मंगलवार को बागबेड़ा के शंख बाबा मैदान एवं वायरलेस मैदान के सामने झा निवास पर सैकड़ों छठ व्रत धारियों के बीच में नि:शुल्क सूप फल पूजा सामग्री साड़ी धोती जो अत्यंत निर्धन परिवार है ।जो पूजा करना चाहते हैं और असमर्थ है ।ऐसे सभी छठ व्रत करने वाले परिवारों को समिति के सदस्य विभिन्न बस्तियों में घर घर जाकर संपर्क कर सूची बनाई गई है। इस कार्य के लिए बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु सिंह शिव नगर गणेश नगर, दीपक दांगी रामनगर गांधीनगर, कल्लू रजक बजरंग टेकरी बाबा कुटी डी बी रोड, कार्तिक कुमार ,मिठू ठाकुर बागबेड़ा नया बस्ती सिद्धू कानू बस्ती, किरण देवी अरुणा देवी आनंद नगर संजय नगर सीपी टोला क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर निर्धन एवं असहाय छठ व्रत धारियों को जिन्हें निशुल्क फल पूजा सामग्री साड़ी धोती की आवश्यकता है उसकी सूची तैयार की गई है जिन सभी लोगों को कल :11 बजे सुबह शंख बाबा मैदान और वायरलेस मैदान के समक्ष निशुल्क मास्क एवं पूजा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सुबोध झा ने कहा इस वर्ष बागबेरा थाना चौक पर समिति के कैंप कार्यालय बडौदा छठ घाट जाने वाले रास्ते पर किसी भी प्रकार का तोरण द्वार प्रकाश की व्यवस्था मंडप का निर्माण और भोग वितरण का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा ।बागबेड़ा महानगर विकास समिति पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष मात्र सिर्फ व्रत धारियों को सेवा प्रदान करने हेतु फल पूजा सामग्री घर घर जाकर दी जा रही है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति संसद का आयोजन 12-13 एवं 14 नवंबर 2021 को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में

Tue Nov 9 , 2021
जमशेदपुर : गंगा महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति संसद का आयोजन 12-13 एवं 14 नवंबर 2021 को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है ।  स अनूठे आयोजन में भाग लेने के लिए गंगा महासभा बिहार-झारखंड के उपाध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार शीघ्र ही वाराणसी के लिए […]

You May Like

फ़िल्मी खबर