नए श्रमिक कानून पर भाजपा ने यूनियन के संग की बैठक

5

# टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवम टाटा वर्कर्स यूनियन # संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को नई सुविधाएं मिलेंगी- भाजपा

जमशेदपुर: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को मजबूत करने वाले सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 और उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, विधेयक 2020 के पारित होने पर भाजपा ने यूनियन पदाधिकारियों के संग चर्चा की। सोमवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पारित नए श्रमिक कानून के विषय में वार्ता कर श्रमिकों को जागरुक करने का आग्रह किया। वार्ता में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि सोशल सिक्योरिटी बिल- 2020 के नए प्रावधानों में जिन लोगों को फिक्सड टर्म बेसिस पर नौकरी मिलेगी, उन्हें उतने दिन के आधार पर ग्रेच्युटी पाने का भी हक होगा यानी अब पांच साल पूरे की जरूरत नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को उनके वेतन के साथ-साथ अब ग्रेच्युटी का फायदा भी मिलेगा चाहे कॉन्ट्रैक्ट कितने दिन का भी हो। बताया कि महिलाओं के लिए कार्य अवधि सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच ही रहेगा। शाम 7 बजे  के बाद अगर काम कराया जा रहा है, तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों की रक्षा हेतु पारित तीन विधेयक से श्रमिकों को काफी फायदा मिलेगा। कहा कि जमशेदपुर महानगर द्वारा यूनियन पदाधिकारियों से मिलकर बिल पर सकारात्मक चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन मजदूरों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कानून को मजदूरों के हित मे बताते हुए जागरूकता संबंधी सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद कु. पांडेय, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, भगवान सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, धर्मेंद्र उपाध्याय, कमलेश सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, संतोष ठाकुर, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेएमएम के नगर उपाध्यक्ष रेहान को बनाया गया, हुआ स्वागत

Mon Nov 9 , 2020
जमशेदपुर : गोलमुरी में अल्पशंख्याक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमीर अली अंसारी के अध्यक्षता में जेएमएम पार्टी के नव मनोनीत नगर उपाध्यक्ष रेहान अली का जोरदार अभिनंदन किया गया ।पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने फूल माला पहनाकर बधाईया दी , समर्थकों के बीच लड्डू वितरन किया गया, और सभी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर