जमशेदपुर : साकची में भाजपा कार्यकर्ता सुरंजन मिश्रा ने बुधवार को खुद को ही गोली मार ली। घटना की सूचना पाकर खुद सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट पहुंचे और मामले की जांच कर रहे थे।
सुरंजन के बारे में लोगों ने बताया कि वह लाइन टेकरी का काम करता था। इसके साथ ही वह भाजपा का कार्यकर्ता भी था। वहां के लोगों को घटना की जानकारी गोली की आवाज आने पर हुई। जब लोग भीतर गए तब देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
सुरंजन के मामले में प्रेम-संबंध की बात सामने आ रही है। उसका किसी लड़की के साथ चक्कर हो सकता है दोनों के बीच कुछ अन-बन हुई होगी ऐसा उमीद जताया जा रहा है।
पुलिस जब जसाकची भाजपा कार्यालय में पहुंचे तब देखा कि हाथ में पिस्टल था। सुरंजन ने शरीर के किस हिस्से पर गोली मारी है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने भाजपा कार्यालय को भीतर से बंद कर रखा है। किसी को भीतर जाने की इजाजत नहीं है।
साकची में भाजपा कार्यकर्ता सुरंजन मिश्रा ने बुधवार को खुद को ही गोली मार ली
