जमशेदपुर में टाटा स्टील के मेन गेट से ब्लैक कैट कार रैली को किया गया रवाना

119
  • आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए एनएसजी की अखिल भारतीय कार रैली की मेजबानी में जमशेदपुर ने निभायी बड़ी भूमिका

जमशेदपुर : देश की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में शहरपहुंची’आजादी का अमृत महोत्सव’ नामक ब्लैक कैट कार रैली को आज टाटा स्टील टेलीफोन एक्सचेंज गेट, जमशेदपुर से झंडी दिखा कर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। गेट में एक आइकॉनिक स्ट्रक्चर ‘टाटा स्टील गेटवे स्ट्रक्चर’ है, जिसका उद्घाटन 2 मार्च, 2021 को रतन टाटा, चेयरमैन एमेरिट्स, टाटा संस और एन. चंद्रशेखरन, चेयरमैन टाटा संस द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील ने कहा, भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर “आज़ादी का अमृत महोत्सव“ के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डों (एनएसजी) की अखिल भारतीय कार रैली ’सुदर्शन भारत परिक्रमा’ की मेजबानी करते हुए टाटा स्टील को बेहद प्रसन्नता हो रही है। 12 अधिकारियों समेत 47 एनएसजी कमांडो की टीम का यहां होना हमारे लिए सम्मान की बात है, जो इस यात्रा के तहत 15 एसयूवी चलाएंगे। वे हाल ही में 100 गौरवशाली वर्ष पूरे करने वाले जमशेदपुर के ऐतिहासिक स्वच्छ और हरित शहर से आगे अपनी यात्रा जारी रखेंगे।”

रैली लीडर कर्नल ओ.एस. राठौर, एसएम ने कहा कि जमशेदपुर शहर ने एक शानदार मेजबान की भूमिका निभायी और टाटा स्टील द्वारा बनाया गया यह ऐतिहासिक शहर उनकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर का एक समृद्ध इतिहास रहा है और टीम ने यहां अपने पड़ाव के हर पल को संजोया। टीम ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस का भी दौरा किया और टाटा समूह, टाटा स्टील और स्टील सिटी जमशेदपुर के समृद्ध इतिहास व विरासत को जानने के लिए टाटा स्टील और जमशेदपुर आर्काइव्स का अवलोकन किया।

भारत के गृह मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर जा कर आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना, युवाओं से मिल कर देश की एकता व अखंडता को कायम रखना और उन्हें देशभक्ति के लिए प्रेरित करना, स्वतंत्रता आंदोलन के सभी देशभक्तों व शहीदों को श्रद्धांजलि देना और नागरिकों व युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2021 को देश के इस एलीट फोर्स ने 29 दिन की लंबी यात्रा शुरू की, जो स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों से होते हुए 7,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह देश के 12 राज्यों के 18 शहरों से होकर गुजरेगा।

जमशेदपुर, टाटा स्टील और भारत की आजादी के 75 साल

जमशेदपुर ने 2 जनवरी, 2019 को 100 साल पूरे किए। यह कभी मयूरभंज रियासत के एक गाँव साकची के नाम से जाना जाता था। तत्कालीन गवर्नर जनरल और भारत के वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड ने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसेरवानजी टाटा के सम्मान में 2 जनवरी, 1919 को इसका नाम बदल कर जमशेदपुर रखा था।

तत्कालीन मजदूर नेता दीनबंधु सीएफ एंड्रयूज के कहने पर महात्मा गांधी ने 8 अगस्त, 1925 को पहली बार जमशेदपुर का दौरा किया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ महात्मा भारत की पहली योजनाबद्ध औद्योगिक बस्ती का भ्रमण करने और यहां चल रही श्रमिक अशांति को हल करने का दोहरे उद्देश्य के साथ जमशेदपुर आये थे।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने शहर के भीतर कई स्थानों का दौरा किया और वे स्टील प्लांट भी गये, जहां उन्होंने कहा, “टाटा साहस की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’ उन्होंने राष्ट्र और इसके जनता के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

स्वतंत्र भारत के 75वें वर्ष की यात्रा शुरू करने के साथ-साथ हम आत्मनिर्भरता की यात्रा को प्रतिबिंबित करते हैं, जिसे हमने एक राष्ट्र के रूप में शुरू किया है। टाटा स्टील देश और इसके लोगों के लिए अपने असंख्य औद्योगिक और परोपकारी योगदानों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक दृढ़ भागीदार रही है। चाहे उद्योग हो, आधारभूत संरचनाएं हो, शिक्षा या स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र हो, कंपनी एक सदी से भी अधिक समय से ’आत्मनिर्भर भारत’ की ध्वजवाहक रही है।

टाटा स्टील अपनी स्थापना के समय से ही राष्ट्र निर्माण के अपने विजन को लगातार आगे बढ़ा रही है और स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, प्रौद्योगिकी, बुनियादी संरचना और विविधता व समावेश के क्षेत्रों में अपने अडिग फोकस के माध्यम से इस उद्देश्य को आगे बढ़ाया है।

एनएसजी ब्लैक कैट कार रैली के बारे में

एनएसजी द्वारा 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक कार रैली का आयोजन किया गया है। रैली का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष में ’आजादी का अमृत महोत्सव’ का जश्न मनाना है। रैली समूचे स्वर्णिम चतुर्भुज में 7500 किलोमीटर और 18 प्रमुख शहरों को कवर करेगी। विभिन्न स्थानों पर विशेष रूप से एनएसजी हब (कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देशभक्ति और भाईचारे की भावना को फिर से जगाने के लिए टीम स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न स्थानों का भी दौरा करेगी और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। 2 अक्टूबर को गृह मंत्री श्री अमित शाह ने प्रतिष्ठित लाल किले से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया था। 30 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (दिल्ली) में फ्लैग-इन किया जाएगा। इस यात्रा में 12 अधिकारियों समेत 47 एनएसजी कमांडो 15 टाटा हैरियर एसयूपी को चला रहे हैं। रैली का नेतृत्व ग्रुप कमांडर कर्नल ओ.एस. राठौर, एसएम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मनोकामना काली मंदिर थीम पार्क में काली पूजा कमेटी का गठन किया गया

Sun Oct 10 , 2021
जमशेदपुर :आज रविवार को गोविंदपुर शेष नगर में श्री मनोकामना काली मंदिर थीम पार्क में काली पूजा को लेकर एक बैठक हुई ।जिसमें पूजा कमेटी का गठन किया गया संरक्षक अकाश सिन्हा मंदिर कमेटी का अध्यक्ष जुगनू वर्मा उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह महासचिव वीरू वर्मा कोषाध्यक्ष सुनील सिंह प्रकाश दुबे […]

You May Like

फ़िल्मी खबर