जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटागोविंदपुर निवासी विनीता राय फिर एक बार चर्चा में आ गई है ।भोजपुरी के सुपर स्टार प्रशिद्ध गायक खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा की शुटिंग समाप्त कर जमशेदपुर गोविन्दपुर आपने घर वापस लौट गयी हैं। विनीता राय की ये चौथी भोजपुरी फिल्म है। जिसमे खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी एवम विनीता राय की अभिनीत बहुत ही बढ़िया फिल्म है जिसका शुटिंग उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुई है। पराग पाटिल के निर्देशन में बहुत ही अलग अंदाज में यह फिल्म बनी है। विनीता राय आगे और दो भोजपुरी फिल्म करने की अनुबंध किया है। जिसका शुटिंग बहुत जल्दी शुरू होने वाला है ।
