भाजपा जिला कार्यसमिति में संगठन मजबूती पर जोड़, वक्ताओं ने हेमंत सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

11
  • प्रदेश की राजनीतिक प्रस्ताव को महानगर भाजपा का मिला समर्थन, जेपीएससी, बेरोजगारी, झूठे वादे, गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था, अवैध खनन, बढ़ते अपराध पर हेमंत सरकार को घेरने पर बनी रणनीति

जमशेदपुर : जमशेदपुर की वर्तमान गमगीन राजनीतिक माहौल के बीच रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति बैठक भालूबासा स्थित स्वर्गीय सूरज कुमार साभागर में संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित तीसरे कार्यसमिति बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्य वरीय नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों में पार्टी के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी देते हुए देश के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 12 अन्य सैन्य अफसरों के साथ भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में स्मरण करते हुए पूरे महानगर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इससे पहले, बैठक में शामिल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ता है। राष्ट्र निर्माण के पवित्र भाव से भाजपा कार्यकर्ता अनवरत कार्य करता है। हम सौभाग्यशाली है, इस दल में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है। भाजपा वंश आधारित पार्टी नहीं है। कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते हैं। श्री गोस्वामी ने हेमंत सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने झारखंड में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में दर्जनों केंद्रीय योजनाओं पर राज्य सरकार का रवैया चिंताजनक है। उन्होंने बढ़ते आपराधिक घटना एवं महिला अपराध पर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा।
प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने संगठन मजबूती पर जोड़ देते हुए शक्ति केंद्र और बूथों को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने मंडल को आदर्श मंडल और सशक्त मंडल बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को सभी बूथों की निर्माण सूची एक सप्ताह के भीतर जिला को जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को प्रवासी एवं प्रभारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य सरकार की विफलता को आमजनों के बीच ले जाने का आह्वान किया।
बैठक को पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने भी संबोधित किया।
बैठक में शोक प्रकाश हुआ पेश: बैठक में विगत दिनों में दिवंगत हुए महानगर के विभिन्न मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनरल बिपिन रावत सहित 13 अन्य सैन्य अफसर एवं भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के निधन पर उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, धन्यवाद बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने किया।
इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, भरत सिंह, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, दीपू सिंह, जिला पदाधिकारी में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, संतोष पासवान, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, अमरजीत सिंह राजा, बिमल बैठा, सत्येंद्र कुमार, गौतम दुबे, अनमोल वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजसू पार्टी का महानगर सम्मेलन में प्रकाश विश्वकर्मा को पिछड़ा वर्ग महासभा के पूर्वी सिंहभूम जिला का जिला अध्यक्ष

Sun Dec 19 , 2021
जमशेदपुर: बिष्टुपुर राम मंदिर हॉल में आयोजित आजसू पार्टी का महानगर सम्मेलन में प्रकाश विश्वकर्मा को पिछड़ा वर्ग महासभा के पूर्वी सिंहभूम जिला का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया या मनोनयन पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा किया ।

You May Like

फ़िल्मी खबर