स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कोरोना पॉजिटिव

4

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी काेराेना से संक्रमित हाे गए हैं। उन्हाेंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्हें मंगलवार देर रात रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। रिपाेर्ट अाने के करीब चार घंटे पहले ही वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इससे अब राज्य के तमाम मंत्रियाें पर काेराेना का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल मंगलवार काे स्वास्थ्य मंत्री के अावास के अाप्त सचिव, सुरक्षाकर्मी अाैर ड्राइवर पाॅजिटिव मिला था। इसके बाद उन्हाेंने जांच कराई, जिसमें रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। उनके अलावा अाजसू प्रमुख सुदेश महताे अाैर सिविल काेर्ट के तीन जज भी पाॅजिटिव पाए गए हैं। सुदेश महतो ने भी ख्ुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कहा- हाल के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे कोरोना की जांच करा लें।
इसी बीच राज्य में मंगलवार काे विशेष जांच अभियान चलाया गया। 1267 नए संक्रमित मिले। 16 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकाें में बाेकाराे, देवघर के दाे-दाे, जमशेदपुर के 8 अाैर हजारीबाग, रामगढ़, रांची व चाईबासा के एक-एक लाेग शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में काेराेना संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 25334 हाे गई है। काेराेना से अब तक 338 लाेगाें की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि मंगलवार को राज्य में 340 मरीज स्वस्थ हाेकर घर भी पहुंचे। इनमें रांची के 11 लाेग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाल बहादुर मेमोरियल कॉलेज में झारखंड छात्र मोर्चा ने शुल्क वृद्धि के खिलाफ प्राचार्य को घेरा

Wed Aug 19 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु के निर्देशअनुसार लालबहादुर मोमरियल कॉलेज करनडीह में ज़िलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत एवं अजय देवगम के नेतृत्व में प्रचार्या डॉक्टर अमर सिंह के कक्ष में प्रदर्शन कर इस कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान इंटरमिडीएट में छात्र एवं छात्राओं के अभिभावको […]

You May Like

फ़िल्मी खबर