पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया छठ घाटों का दौरा

2

 

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शहर के कई प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के संग उन्होंने बागुन हातु क्षेत्र के नदी किनारे बने छठ घाट और बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर कॉलोनी के छठ घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ़-सफाई एवं प्रशासनिक व्यवस्था में कमी देखकर जिला उपायुक्त से घाटों की व्यवस्था ठीक करने के और छठ व्रतधारियों के सुविधाओं को दुरुस्त करने को कहा है। श्री दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं से छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइट एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, रूबी झा, अखिलेश चौधरी, भाजयुमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता, प्रसन्नजीत सिन्हा, अमित सिंह, हरदीप राजा, सुमित कुमार, बब्बन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रथम झारखंड स्टेट लूडो चैंपियनशिप डॉल्फिन क्लब में संपन्न

Wed Nov 3 , 2021
जमशेदपुरः प्रथम झारखंड स्टेट लूडो चैंपियनशिप का आयोजन डॉल्फिन क्लब जमशेदपुर में किया गया।यह पहला मौका था जब राज्य स्तरीय लूडो चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड में किया गया. झारखंड के 12 जिलों में लूडो गेम खेला जा रहा है. इस चैंपियनशिप में 8 जिलों की 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. […]

You May Like

फ़िल्मी खबर