
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की ओर से बाल शोषण पर जागरूकता कार्यक्रम
इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने वाई आई (यी) और एन एच ई एस के सहयोग से” गुड टच और बैड टच” पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एडिटर बबिता शर्मा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता यी ,प्रोजेक्ट मासूम की अध्यक्ष डॉ रचना नायर थी। उन्होंने नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के 4,5, और 6 के छात्रों के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण एवं जानकारी पूर्ण बातचीत करके बच्चों को जागरूक किया। बाल शोषण पर एक लघु विडियो भी दिखाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नविता प्रसाद, ट्रेजरर अर्चना शेखर, पी पी नलिनी राममूर्ति और मधूलिका सबरवाल मौजूद थे।

