बिरसानगर मण्डल में 200 जरूरतमंदों में कंबल एवं मार्क्स वितरण किया

जमशेदपुर: वैश्विक महामारी करोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। आप महामारी के बचाव हेतु गाइडलाइन का अवश्य पालन करें और मार्क्स पहनकर ही जरूरत होने पर बाहर निकले। इस बीच कड़ाके की ठंड ने क्षेत्रवासियों पर कहर बरसा रखा है, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न दूरदराज गांव, शहर में हम जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण करते आ रहे हैं, उसी क्रम में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिरसानगर मंडल से आए 200 जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं और दिव्यांगों के बीच उच्च कोटि के कंबल और करोना से बचाव हेतु मार्क्स का वितरण मंडल अध्यक्ष बबलू गोप जी के नेतृत्व में मेरे और पूर्वी विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा जी के द्वारा किया गया।
पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंदों की सूची बनाकर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद ।
इस अवसर पर मेरे साथ सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार जी, महामंत्री नरेश प्रसाद सिंह, अनूप सिंह (उपाध्यक्ष), तापस कर्मकार अनिल अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष पांडे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सूरज गोप, कोषाध्यक्ष मिनाल बनर्जी, मीडिया प्रभारी कृपा गोप, राहुल कर्मकार किसान मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडे, जिला कार्यसमिति सदस्य संध्या रानी महतो , एसटी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता जी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिजवान उल्ला खान पर शहीद के अपमान किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई

Sun Jan 9 , 2022
जमशेदपुर: झारखंड के महान वीर स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी अंसारी के शहादत दिवस पर बारी नगर टेल्को में उनके नाम से रोड का नामकरण किए जाने पर विरोध करने एवं उनके नाम से लगे बोर्ड को उखाड़ फेंकने वाले नबी नगर निवासी रिजवान उल्ला खान के खिलाफ झामुमो नेता […]

You May Like

फ़िल्मी खबर