



जमशेदपुर/बिहार : बिहार के औरंगाबाद जिले में अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना गोह थाना क्षेत्र के चौठी विगहा गांव के पास की है। मृतक की पहचान चौठी विगहा गांव निवासी रफीक आलम के 34 वर्षीय बेटे जुबैर खान के रूप में हुई है। जुबैर खान एक सरकारी शिक्षक थे।
घटना की जानकारी मिलते ही बताया जाता है कि जुबैर रफीगंज में स्थित अपने पिता की दुकान से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी रफीगंज पुल से अपने गांव जाने के क्रम में पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गर्दन में सटाकर गोली मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों उन्हें उठाकर पीएचसी ले गए और भर्ती कराया गया।
जहां के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना की सूचना पाकर गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल में शव को रख अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इधर इस घटना के बाद जहां स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्या की वजह का पता चल जाएगा। साथ ही पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी। इस क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई है।