जमशेदपुर: जमशेदपुर के ब्रम्हानंद अस्पताल में कोरोना टेस्ट के बहाने पूर्व सैनिक की पत्नी की मौत हो गयी। पूर्व सैनिक अवधेश कुमार मानगो निवासी की पत्नी और उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अनिता सिन्हा की ब्रम्हानंद अस्पताल के द्वार पर ही मौत हो गयी। कोरोना टेस्ट के नाम पर अस्पताल ने फर्स्ट एड भी नहीं दिया जिससे उनकी साँस रुक गयी। द्वार पर पी पी ई किट पहने स्टाफ सभी अंदर गए लेकिन ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर नहीं आये।इसी दौरान उनकी मौत हो गयी। इस हास्यास्पद और बेतुके तर्क से आज एक जीवन समापत हों गया। सूचना मिलते ही पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के 50 कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस लापरवाही ने आज समाज के सामने प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया। मेडिकल किंदुनिया को तय करना होगा किं प्रथमिक उपचार आवश्यक या कोरोना टेस्ट।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष तापस मजूमदार बिमल कु ओझा महामंत्री अनिल सिन्हा के साथ पंकज शर्मा सत्यप्रकाश विनय यादव राजेश कुमार अमरदीप समद नवीन सिन्हा रमेश शर्मा किशोरिं प्रसाद कृष्ण मोहन सिंह दयानंद सिंह विष्णुदेव प्रसाद सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।जिन्होंने अस्पताल की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा कर दिया।
