रांची में गला घोंटकर पत्‍नी की हत्‍या करने वाला आर्मी का जवान गिरफ्तार

30

रांची :- रांची-हजारीबाग रोड स्थित दीपाटोली आर्मी कैंट में पत्नी की हत्या कर फरार आर्मी जवान देशपाल अठावले महाराष्ट्र के कल्‍याण स्‍टेशन पर रेलवे प्लेटफॉर्म में सोता था। ठाणे जिले के कल्याण रेलवे पुलिस की मदद से देशपाल अठावले पकड़ा गया। उसे लेने के लिए रांची पुलिस की टीम कल्याण पहुंची है। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे रांची लाया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस की टीम जवान को गीतांजलि एक्सप्रेस से लेकर निकलेगी। शुक्रवार को रांची पहुंचेगी।

पुलिस के अनुसार देशपाल अठावले ठाणे स्थित कल्याण प्लैटफॉर्म में सोता था। बीते मंगलवार की रात वह कल्याण प्लैटफॉर्म में सोया था। उसका मोबाइल बगल में रखा था। जीआरपी पुलिस की टीम उस समय प्लैटफॉर्म में तलाशी कर रही थी। पुलिस ने देशपाल से पूछा यहां क्यों सोए हो, इस पर वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया और कहा कि मैं भी पुलिस वाला हूं। रांची के दीपाटोली आर्मी कैंट में पोस्टेड हूं। इसपर जीआरपी पुलिसकर्मी ने तुरंत रांची पुलिस से संपर्क किया और उसका सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान पता चला कि वह पत्नी की हत्या कर फरार है। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

फरारी के दौरान डिप्रेशन में चला गया जवान

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद फरारी के दौरान जवान देशपाल अठावले डिप्रेशन में चला गया है। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उसे बहला-फुसलाकर रख रही है। उससे हत्या के संबंध में नहीं पूछा जा रहा है। रांची पहुंचने के बाद हत्या की वजह पूछी जाएगी। उल्लेखनीय है कि देशपाल अठावले ने बीते एक अगस्त की रात पत्नी मनीषा अठावले की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दो अगस्त को एटीएम से रुपये निकालने की बात कह कैंट से निकलकर फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुच्छेद 370 पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन और पाकिस्तान की हार, भारत को मिला रूस का साथ

Sat Aug 17 , 2019
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को अनुच्छेद 370 पर मुंह की खानी पड़ी है। चीन को छोड़कर अन्य किसी भी देश ने पाकिस्तान का कश्मीर मुद्दे पर साथ नहीं दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला बताया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, […]

You May Like

फ़िल्मी खबर