स्पि्लट्स विला में सनी लियोनी के साथ रांची की आराधना का सफर शुरू

37

रांची की आराधना ने स्पि्लट्स विला में अपना सफर शुक्रवार को शुरू किया। शुक्रवार को ही नए सीजन के पहले एपिसोड का प्रसारण हुआ। इस एक घंटे के शो में 9 और लड़कियों और 15 लड़कों के साथ आराधना नजर आई। इस शो को होस्ट कर रही हैं फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी और रोडीज फेम रणविजय सिंह। यह शो अभी कई महीनों तक चलेगा, आराधना का सफर इस बात पर निर्भर करेगा कि वे अपने टास्क को कैसे पूरा करती हैं। स्पि्लट्स विला एक डेटिंग रियलिटी शो है। इसमें जोड़ियां बनती है और सभी जोड़ों को टास्क दिया जाता है। आगे कई प्रकार के गेम होते हैं जिसके बाद विजेता तय होता है। भारत के युवाओं के बीच यह सबसे चर्चित शो में से एक है। शो के पहले दिन आराधना सहित अन्य लड़कियों ने 15 लड़कों में से अपने लिए पार्टनर चुना। चुने हुए लड़कों के साथ उन्हें डेट पर जाने का मौका मिला। डेट के बाद तीन लड़कियों को उनके पार्टनर ने लॉकेट दिया, जिसमें आराधना भी शामिल हैं।

पहले एपिसोड के प्रसारण के बाद आराधना ने अपना अनुभव बताया कि शो में उन्हें सोशल सर्वाइवल के बारे में सीखने को मिल रहा है। पहले लिए अपने लिए पार्टनर चुनना, उसके साथ मुश्किल टास्क करना। एक दूसरे के साथ आगे बढ़ना और मुश्किल के समय में भी साथ नहीं छोड़ना या हार नहीं मानना। ये सब कुछ जीवन के बेहतरीन अनुभवों में से एक हैं। आराधना कहती हैं कि स्पि्लट्स विला के एपिसोड के साथ वे जीवन की सच्चाई को दिखा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सात सूत्री मांगों के समर्थन में 102 एम्बुलेंसकर्मी हड़ताल पर उतरे, सेवा ठप

Sun Aug 18 , 2019
पूर्णियाँ :- जिले के सभी 102 एम्बुलेन्स कर्मी अपनी 7 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे मरीजों के सामने स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचने की परेशानी खड़ी हो गई है। शनिवार को सभी एम्बुलेंसकर्मियों ने पूरे जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के एम्बुलेंस को सदर अस्पताल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर