इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की तरफ से महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

127

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने आज सरस्वती संस्कार केंद्र, झोपड़ी पंचायत भवन बागबेड़ा जा कर वहां की महिलाओं को फिनाइल बनाना सिखाया ताकि वे अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू कर सकें, इसके साथ ही वहां सैनिटरी पैड्स का भी वितरण किया गया।

अरविंदर कौर ने फिनाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया और बताया कि इससे उनका आर्थिक विकास होगा तथा उनका स्वाभिमान और आत्मविश्वास बढ़ेगा ।
पी पी वर्षा गांधी ने विशेष रूप से स्वच्छता के माध्यम से स्वास्थ्य को बनाए रखने की जानकारियां दीं और यह भी बताया कि फिनाइल अस्पताल, नर्सिंग होम, नालियों, शौचालयों, और गौशाला जैसे स्थानों को कीटाणुरहित करने के लिए एक मजबूत रोगाणुनाशक है और इसका व्यापक रूप से स्वच्छता उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है।
तरु बेन ,पलक वाकाडिया और अध्यक्ष विनीता शाह ने भी केंद्र
में उपस्थित महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारियां दीं और बताया हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ-सफाई बेहद जरुरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों और पर्यावरण की स्वच्छता से होने वाले फायदों को बताया।साफ वातावरण, सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है।
इस मौके पर अध्यक्ष विनिता शाह ,पी पी वर्षा गांधी एवं तरु बेन उपस्थित थीं।
75 महिलाएं प्रशिक्षित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा सोनारी मंडल की कार्यसमिति बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं पर चर्चा, फ़्री वैक्सीन के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

Fri Jul 30 , 2021
राज्य में क़ानून व्यवस्था अबतक की सबसे निचले स्तर पर दिनेश कुमार रोजगार वर्ष में युवा झेल रहे बेरोजगारी का दंश, झारखंड सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त – राजकुमार सिंह जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी की सोनारी मंडल में कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। मंडल अंतर्गत भारत सेवाश्रम संघ […]

You May Like

फ़िल्मी खबर