जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के द्वारा बच्चों के बीच मास्क एवं बिस्कुट का वितरण किया गया, एडिटर बबिता शर्मा ने जानकारी दी कि आज इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने हैप्पी स्कूल, कपाली बस्ती के बच्चों के बीच मास्क एवं बिस्कुट का वितरण किया ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा इस महामारी में कर सकें। क्लब की प्रेसीडेंट नविता प्रसाद ने बताया कि ये बच्चों वाले मास्क डिस्ट्रिक्ट आई एस ओ अलकनंदा बख्शी के द्वारा चलाए गए एक प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था। इस वितरण से लगभग 80 बच्चे लाभान्वित हो प्रसन्न हुए। इस वितरण कार्यक्रम को प्रिंसिपल श्रीमती प्रभालता एवं अध्यक्ष नविता प्रसाद के सहयोग से किया गया। जरूरतमंद बच्चों के बीच मास्क वितरण का अवसर देने के लिए क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट आई एस ओ अलकनंदा बख्शी को धन्यवाद।
Next Post
कबाड़ से जुगाड़' प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने किया
Tue Oct 6 , 2020
जमशेदपुर : स्वच्छ भारत मिशन की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आज ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता के 5 विजेताओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देते हुए उनके उत्कृष्ट कला प्रदर्शन के लिए सराहना […]
![](https://dinratkhabar.in/wp-content/uploads/2020/10/IMG-20201006-WA0005-1024x495.jpg)