जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत साँई मंदिर में एक हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन स्थापित किया,जिसे हाल ही में सार्वजनिक रूप से खोला गया है। श्री साई सेंटर के अध्यक्ष श्री विजय मेहता के हाथों मशीन का उदघाटन हुआ। श्री साई सेंटर के उपाध्यक्ष श्री आर सी नंदराज योग एवं श्री एन राममूर्ति, पी डी सी अरूणा तनेजा, पी पी नलिनी राममूर्ति की उपस्थिति में उदघाटन सम्पन्न हुआ। इस मशीन से मंदिर में प्रार्थना के लिए आने वाले लोग लाभान्वित होगें। इस अवसर पर अध्यक्ष नविता प्रसाद, उपाध्यक्ष विनीता शाह, एडिटर बबिता शर्मा उपस्थित थे।
Next Post
झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की नगर समिति की बैठक
Fri Oct 16 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति द्वारा एक आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमें पार्टी के लोग शामिल होकर सभी शाखा समिति अपने अपने क्षेत्र की जनता के समस्या को रखें एवं विचार विमर्श किया। जिसमें नगर समिति अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा सचिव गोपाल महतो कोषाध्यक्ष […]
