जमशेदपुर : इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईष्ट ने दुर्गा पूजा के मौके पर पटामदा गांव में जाकर वहाँ की गरीब और बुजुर्ग महिलाओं के बीच नई सा़ड़ी और दाल का वितरण किया। उपस्थित महिलाओं में ज्यादातर महिला विधवा और खेतों में काम करने वाली मजदूर वर्ग की थीं। दुर्गा पूजा के मौके पर इस तरह का आयोजन से महिलाओं का चेहरा खुशी से खिल उठा। क्लब की अध्यक्ष सोनाली मोहंती, इरा बंदोपाध्याय, नीलिमा, नम्रता, अर्चना और मधुमिता के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईष्ट ने असहाय महिलाओं के बीच नयी साड़ी और दाल वितरण किया
