झारखंड बना सीनियर नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट का ओवरऑल चैंपियन

4

40वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप जमशेदपुर में संपन्न

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को 10-दिवसीय 40वें एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन हो गया। चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड तीरंदाजी संघ ने टाटा स्टील की टाटा आर्चरी एकेडमी के सहयोग से भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) और झारखंड तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में की थी। चैंपियनशिप का उद्घाटन 2 अक्टूबर, 2021 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था।

डॉ. एम. तमिल वनन, आईपीएस, सीनियर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जिला, झारखंड और श्री संजीव पॉल, वाइस प्रेसिडेंट, सेफ्टी, हेल्थ ऐंड सस्टेनेबिलिटी, टाटा स्टील ने समापन के दिन आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार दिया। झारखंड को टूर्नामेंट का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।

समापन समारोह में उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में फरजान हीरजी, चीफ, प्रोटोकॉल ऐंड स्पोर्ट्स, टाटा स्टील; मुकुल चौधरी, सीईओ, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व चीफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर (एकेडमी), टाटा स्टील; डॉ. के बी गुरुंग, आब्जर्वर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, शिहान हुसैनी, महासचिव, तमिलनाडु तीरंदाजी संघ; संजीवा सिंह, हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सोनीपत और गुंजन अब्रोअल, सहायक सचिव, भारतीय तीरंदाजी संघ आदि शामिल थे।

चैंपियनशिप में 40 सदस्य खेल संघों (भारत के राज्यों $ केंद्र शासित प्रदेशों $ अन्य खेल संघ जैसे – एसपीएसबी, एआईपीएसबी आदि) से एक हजार से अधिक तीरंदाजों, टीम के अधिकारियों, खेल नियामकों या प्रोत्साहन बोर्ड, सम्मानित जूरी और अधिकारियों की उपस्थिति देखी गई। चैंपियनशिप में तीन इवेंट कैटेगरी थे – इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व (पुरुष और महिला)।

रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाजी को मिला कर चैंपियनशिप के शीर्ष 55 तीरंदाज जमशेदपुर में 10-11 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाले ‘2021 एशियाई तीरंदाजी चयन ट्रायल’ में हिस्सा लेंगे। इसके बाद चयनित तीरंदाज 17 अक्टूबर से 17 नवंबर 2021 तक जमशेदपुर में होने वाले सीनियर नेशनल कैंप का हिस्सा होंगे। ज्ञात हो कि ‘2021 एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप’ बांग्लादेश के ढाका में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर में टाटा स्टील के मेन गेट से ब्लैक कैट कार रैली को किया गया रवाना

Sun Oct 10 , 2021
आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए एनएसजी की अखिल भारतीय कार रैली की मेजबानी में जमशेदपुर ने निभायी बड़ी भूमिका जमशेदपुर : देश की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में शहरपहुंची’आजादी का अमृत महोत्सव’ नामक ब्लैक कैट कार रैली को आज टाटा स्टील टेलीफोन एक्सचेंज गेट, […]

You May Like

फ़िल्मी खबर