जमशेदपुर : भुवनेश्वर में 25 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा रविवार को कर दी। टीम का चयन धनबाद में आयोजित राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
टीम इस प्रकार हैः अंडर-15 बालक वर्ग-सुजल रक्षित (धनबाद), अंशु गोपाल (रांची)। बालक डबल्स-कृष दुबे, सूरज प्रताप सिंह (पूर्वी सिंहभूम)। अंडर-15 बालिका वर्ग-अनन्या सिंह (रांची), पीहू सिंह (धनबाद)। बालिका डबल्स-अंशिका त्यागी, वैभवी श्रीवास्तव (पूर्वी सिंहभूम)। अंडर-17 बालक वर्ग-नीरज केसरी (रांची), रुपेश राज (पूर्वी सिंहभूम)। डबल्स-रौनक नेगी व रुपेश राज (पूर्वी सिंहभूम)। अंडर-17 बालिका वर्ग-आध्या सिंह (सरायकेला), अनन्या सिंह (रांची)। डबल्स – आध्या सिंह, सारा शर्मा (सरायकेला व पूर्वी सिंहभूम)। उक्त जानकारी झारखंड बैडमिंटन संघ के सचिव के प्रभाकर राव ने दी।