झारखंड छात्र मोर्चा ने प्राचार्या के कक्ष में किया प्रदर्शन

7

जमशेदपुर : झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु के निर्देशअनुसार गोलमरी स्थित एबीएम कॉलेज में ज़िलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में प्रचार्या मुदिता चंद्रा के कक्ष में प्रदर्शन कर इस कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान इंटरमिडीएट में छात्र एवं छात्राओं के अभिभावको को दाख़िले में शुल्क वृद्धि होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया।एवं बेवजह शुल्क वृद्धि पर आपत्ति जताया।
इस वर्ष शुल्क वृद्धि के निर्णय को वापस लेने का भी दबाव बनाया गया।
जिसमे प्रचार्या को चेतावनी दी गई की बिना छात्र प्रतिनिधियों को स्पष्टीकरण दिए इस प्रकार का निर्णय भविष्य में भी नहीं लिया जाना चाहिए। अन्यथा झारखण्ड छात्र मोर्चा इस कोरोनो महामारी संकट में छात्रहित में इससे भी बड़े प्रदर्शन को बाध्य होगा।
उसके बाद एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल ने पिछले साल के आधार पर ही एडमिशन शुल्क लिया जाएगा और जिन जिन छात्रों का एड्मिसन हो चुका है वह एड्मिसन शुल्क प्लस 2 में एडमिशन के टाइम दे दिया जाएगा,
कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु ने कहा की जब JAC द्वारा सभी महाविद्यालयों को एक समान सीटें निर्धारित किया जाता है तो फिर कोल्हान के अंगीभूत सभी महाविद्यालय अलग अलग शुल्क छात्रों से क्यों वसूलते है।और यह पूर्ण रूप से ग़लत है। छात्र मोर्चा इसका विरोध करता है। एवं ग्रेजुएट कालेज प्रशासन को हार्दिक बधाई। उनके द्वारा इस सत्र मे किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि नहीं की गई है जो की छात्र एवं अभिभावको के हित में है।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष मो. सरफ़राज, कोल्हान सचिव पप्पु यादव, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश मुर्मु, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, पुर्व अध्यक्ष कोल्हान छात्र संघ सागेन बेसरा, खूशबू लामा, निर्मल किस्कु, अजय देवगम, शमशेर सिह संधु, बिपिन शुक्ला, मो. गुलाब, रिंकु आदि दर्जनो मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और सुदेश महतो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Wed Aug 19 , 2020
रांची झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी काेराेना से संक्रमित हाे गए हैं। उन्हाेंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्हें मंगलवार देर रात रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। रिपाेर्ट अाने के करीब चार घंटे पहले ही वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए […]

You May Like

फ़िल्मी खबर