झारखंड में जल्द ही जेएससीए स्टेडियम धुर्वा और कीनन स्टेडियम जमशेदपुर के बाद तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बोकारो में बनने जा रहा

2

जमशेदपुर /बोकारो : झारखंड में जल्द ही जेएससीए स्टेडियम धुर्वा और कीनन स्टेडियम जमशेदपुर के बाद तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बोकारो में बनने जा रहा है। बोकारो में नए क्रिकेट स्टेडियम के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के साथ बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) प्रबंधन के बीच जमीन की लीज का एग्रीमेंट हुआ।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 20.17 एकड़ जमीन जेएससीए को 33 साल की लीज पर दिया गया। स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। जुलाई में स्टेडियम का नक्शा तैयार हो जाएगा। इसके बाद शिलान्यास होगा। स्टेडियम में दो क्रिकेट ग्राउंड होंगे। इसके अलावा क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, क्रिकेट काेचिंग एकेडमी बिल्डिंग, बैडमिंटन लॉन टेनिस और बिलिय‌र्ड्स खेलने की भी व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया

Mon Jun 28 , 2021
जमशेदपुर :भाजपा प्रदेश के निर्देशा अनुसार भाजपा आज़ादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में 15 न0 प्रकृति पार्क जवाहरनगर में बृहद पैमाने में पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण को साफ सुथरा रखने की शपथ ली गई l वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर