श्रम कानून में सुधार बिल पास होने पर भाजपाइयों ने मजदूरों के बीच किया लड्डू वितरण

3

जमशेदपुर: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को मजबूत करने वाले सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 और उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, विधेयक 2020 के पारित होने पर जमशेदपुर महानगर के भाजपाइयों ने मजदूरों के बीच लड्डू वितरण किया। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की उपस्थिति में मजदूर बाजार, मानगो चौक पर जागरूकता अभियान चलाकर विधेयक के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित पत्रक भेंट कर मजदूरों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने विधेयक की खूबियाँ बताते हुए मजदूरों के बीच विधेयक की कई जानकारियां साझा की।
इस दौरान मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, विनय खुराना समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार के भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई - सुधीर कुमार पप्पू

Mon Nov 9 , 2020
जमशेदपुर:बिहार के भावी मुख्यमंत्री और गरीबों के मसीहा तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उनको बहुत-बहुत बधाई। बिहार की जनता ने उनको जन्मदिन के अवसर पर बहुत बड़ा गिफ्ट देने जा रही है। सामाजिक न्याय के सिपाही तेजस्वी यादव को भारी मतों से जिताने के लिए पूरे बिहार की जनता ने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर