करम पर्व को नियत अवधि में पूरे विधि विधान के साथ 17 सितंबर 2021 भादर एकादशी के दिन करना साथही कोविड-19 का अनुपालन करते हुए इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने और कुछ संख्या में सिर्फ करम पूजा पाशा करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया

272

जमशेदपुर :आदिबासि कुड़मि समाज बिरसानगर टेल्को नगर कमेटी का एक बैठक जोन नंबर 1 में नगर अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो टिडुआर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हर वर्ष की भांति करम पर्व को नियत अवधि में पूरे विधि विधान के साथ 17 सितंबर 2021 भादर एकादशी के दिन करना साथही कोविड-19 का अनुपालन करते हुए इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने और कुछ संख्या में सिर्फ करम पूजा पाशा करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदिबासि कुड़मि समाज जिला सरायकेला खरसावां सह पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली सदस्य प्रकाश महतो केटिआर ने कोविड-19 के मद्देनजर करम परब कुछ संख्या में और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय पर हर्ष जताते हुए सभी को कुशलतापूर्वक और शांति के साथ करम परब मनाने का निर्णय को स्वागत किया। बैठक का संचालन नगर सचिव माइनगरि नमिता महतो और धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष निरानंद महतो केटिआर ने किया। बैठक में नगर संरक्षक बुद्धेश्वर महतो, प्रकाश महतो, नमिता महतो, निरानंद महतो, उदित नारायण महतो,जगत महतो, हेमंत महतो,टिंकु महतो, निर्मल महतो, बबलू महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिनीत जायसवाल औऱ सोमनाथ घोष बने झारखंड युवा मोर्चा के नगर सह सचिव

Mon Aug 23 , 2021
जमशेदपुर :झारखंड युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के नगर अध्यक्ष जीतु सिंह ने नगर कमिटी का विस्तार करते हुए आज सोमवार की संध्या झामुमो युवा नेता सह पुर्व वार्ड पार्षद बिनीत जायसवाल एवं सोमनाथ घोष को जमशेदपुर नगर युवा मोर्चा का सह सचिव बनाया गया । इस अवसर पर घोड़ाबंधा क्षेत्र […]

You May Like

फ़िल्मी खबर