खड़ंगाझार के जरूरतमंद परिवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौंपा तिरपाल

4

जमशेदपुर : टेल्को के खड़ंगाझार निवासी मालती देवी को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए तिरपाल मुहैया कराया। मालती देवी खड़ंगाझार में कच्चे मकान में रहतीं हैं। उनके पति नंदकिशोर प्रसाद निज़ी कार चालक हैं। परिवार की वित्तीय स्थिति कमजोर है। पुराना कच्चा घर होने की वजह से बारिश में बेहद कठिनाई होती है। छप्पर से पानी टपकने से सुरक्षित आश्रय नहीं मिल रही थी। इस मामले को भाजपा नेता अंकित आनंद ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के संज्ञान में लाते हुए मालती देवी के सहयोग का आग्रह किया था। दिनेश कुमार ने शनिवार को मालती देवी को दो तिरपाल सौंपकर तत्काल सहयोग किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मालती देवी के कच्चे मकान की दयनीय स्थिति को भी देखा। घर वर्षों पुरानी शौचालय भी बगल की नाली के तेज़ बहाव के कारण जर्जर होकर ध्वस्त हो गई है। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में दो वर्ष पूर्व आवेदन देने के बावजूद अबतक शौचालय निर्माण नहीं हो सकी है। मामले में दिनेश कुमार ने सक्षम पदाधिकारी से बात कर के शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान विशेष रूप से दिनेश कुमार, अंकित आनंद, पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी, विनोद प्रसाद, मालती देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर के अध्यक्ष बी डी गोपाल कृष्णा के कदमा आवास पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता सहित शहर के कई लोग, बेटी वी शारदा के निधन पर आयोजित श्रधांजलि सभा मे शोक जताया

Sat Jun 26 , 2021
जमशेदपुर:-आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम , बिस्टुपुर के अध्यक्ष सह जुस्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री वी डी गोपाल कृष्णा की बेटी के निधन पर कदमा स्थित आवास पर श्रधांजलि सभा आज 26 जून को आयोजित की गई. जिसमे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता,टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर