मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया

6
  • मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  •  पर्यावरण संतुलन में जन भागीदारी महत्वपूर्ण*
  • राज्य में हरियाली बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी

जमशेदपुर :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने वृक्षारोपण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने वाली भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री एल.खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का द्वारा भी  पौधरोपण किया गया।
मौके पर बेरमो विधायक अनूप सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त रांची छवि रंजन, डीएफओ रांची अशोक कुमार दुबे, पीसीसीएफ पीके वर्मा, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा पौधरोपण एवं सफाई अभियान शहीद स्थल गोलमुरी में चलाया गया

Sat Jun 5 , 2021
जमशेदपुर:  आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा पौधरोपण एवं सफाई अभियान शहीद स्थल गोलमुरी में चलाया गया । आज दुनिया की आबादी को सुरक्षित और संरक्षित करना है तो ऑक्सीजन को बचाना और बढ़ाना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण एक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर