जमशेदपुर : शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान जो तनाव से ग्रसित छात्र- छात्राओं के साथ उनके अभिभावको को जरूरत पड़ने पर निःशुल्क काउंसलिंग (गोपनीय ) कर तनाव से समाधान किया जाता है। मुस्कान के द्वारा भी लॉकडाउन में जरूरत मंद को खाद्य पदार्थ का वितरण नि:शुल्क किया गया। मुस्कान लगातार जरूरत मंद की सेवा करते आ रही है। इसी कड़ी में बागुनहातु का एक असहाय निर्धन परिवार को एक महीने भर का कच्चा राशन के साथ उस परिवार को दीपावली पर्व खुशी से मानाने के लिए दीपावली पर्व के दिन उपयोगी सभी जरूरत समानों को देकर उस परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाया। असहाय परिवार समान पाकर काफी खुशी के साथ मुस्कान टीम को देर सारी बधाईया दी।
इस अवसर पर मुस्कान टीम के शशि भूषण मिश्रा, राजकुमार सिंह, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, काउंसलर बिजेन्द्र कुमार, लोक गायक ललित पांडेय व रविंदर मंडल आदि उपस्थित थे।