नम्या स्माईल फ़ाउंडेशन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को किया सम्मानित

48

जमशेदपुर : नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नम्या स्माइल फाउंडेशन के तत्वावधान में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने डॉ संजय गिरी, डॉ राम, डॉ दीपा पटनायक, डॉ हेमा मई हेंब्रोम, स्वास्थ्य प्रभारी डॉ लक्ष्मी कुमारी, डॉ महेंद्र प्रसाद,डॉ कामिनी लता,डॉ निशांत कुमार सरीख़े डॉक्टरों को सम्मानित किया। मौके पर सभी चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह एवं वेपोराइज़र भेंट किया गया। अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा की कहतें हैं डॉक्टर भगवान का रूप होते है। आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर हम सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि इस महामारी का सामना करने में मानवता की सेवा के लिए दिन रात हमारे डॉक्टरों और सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने अपनी जान की चिंता किए बगैर जो मानवता का परिचय दिया है, और अपनी अपनी भूमिका निभाई है। इसके लिए हम सभी सर्वदा ऋणी रहेंगे। कुणाल षाड़ंगी ने सभी को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सह भाजपा नेता दिनेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने भी डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों के साथ आम जन के व्यवहार और कोविड काल में चिकित्सकों के महत्त्व पर अपनी बातें रखी। मौकेबपर नाम्या फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिभावक संघ ने डीएवी बिष्टुपुर के खिलाफ मोर्चा खोला, मासिक शुल्क के साथ अन्य शुल्क पर रोक की मांग

Thu Jul 1 , 2021
जमशेदपुर : शिक्षा विकास अभिभावक संघ के अध्यक्ष संजीव तिवारी ने जिला शिक्षा अधीक्षक ,पूर्वी सिंहभूम, को बिस्टूपुर स्थित डीएवी विद्यालय द्वारा मासिक शुल्क के अलावा अन्य सभी शुल्क लेने का विरोध करते हुए एक ज्ञापन सौंपा कर इसपर अबिलंब रोक लगाने की माँग की है। अध्यक्ष का आरोप है […]

You May Like

फ़िल्मी खबर