ठक्कर बाप्पा क्लब में “ताल से ताल मिला” कार्यक्रम का आयोजन

8

जमशेदपुर।  धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर, अर्बन सर्विसेज, टाटा स्टील की ओर से आज दिनांक 26 नवंबर 2021 को ठक्कर बाप्पा क्लब में “ताल से ताल मिला” (cultural प्रोग्राम) का आयोजन किया गया! धातकीडीह के आसपास रहने बाले बच्चे, बच्चियां तथा युवा वर्ग के 8 नृत्य टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं खुशनुमा मनमोहक नृत्य पेश कर वहां पर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस नृत्य टीम ने भाग लिया
1. राजीव एंड ग्रुप( गणेश वंदना)
2 भूमि एंड ग्रुप( मधुबन में कान्हा)
3.सुमित एंड ग्रुप( जो पी से मिले)
4. पलक एंड बिंदु ग्रुप( संबलपुरी डांस)
5 .केडी एंड ग्रुप( भांगड़ा डांस)
6. शाम एंड ग्रुप( साइकिल से बसाई के, संबलपुरी डांस)
7 विशाल एंड ग्रुप( झारखंड वाली गोरी संबलपुरी डांस)
8 चंचल एंड ग्रुप( ढोल बाजे ढोल बाजे)

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धातकीडीह हरिजन बस्ती के मुखिया तथा झारखंड मुखी समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश मुखी उपस्थित थे ! मुख्य अतिथि के साथ श्रीमती मंजू मिश्रा, सीनियर मैनेजर अर्बन सर्विसेज, टाटा स्टील एवं श्री बिरधन मरांडी, एरिया ऑफिसर, टाटा स्टील इन सभी ने ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन क्या। कार्यक्रम के संचालन रेशमा खान मैं किया और धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर मुर्मू ने किया अर्बन सर्विसेस की ओर से एरिया ऑफिसर श्री नवीन चंद्र दास, श्री फरीद खान, श्री दिनेश कुमार दुबे तथा सामुदायिक समिति की ओर से राजा अली खान, मिराज खान, प्रकाश बरुआ, बलविंदर सिंह आदि समारोह में उपस्थित थे और नृत्य का भरपूर आनंद लिया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती सीमा, श्रीमती किरण सिन्हा, श्रीमती सोनी कुमारी, श्री राजेश्वर मंडल, श्री संजय जयसवाल, श्री बसंत मुखी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटा गोविंदपुर क्षेत्र के 65 बस्तियों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Fri Nov 26 , 2021
जमशेदपुर : विद्युत डिवीजन के तहत विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल छोटा गोविंदपुर क्षेत्र के 65 बस्तियों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर विद्युत डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सुब्रतो बनर्जी ने बताया कि छोटा गोविंदपुर के अंतर्गत 33 केवी गोविन्दपुर फीडर शुक्रवार की दोपहर एक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर