पद्मश्री छुटनि महतो का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया

15

जमशेदपुर  चौका मोड़ पर आदिबासि कुड़मि समाज सरायकेला-खरसावां जिला द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज महतो के नेतृत्व में पद्मश्री छुटनि महतो का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। वो दिल्ली से पद्मश्री पुरस्कार लेकर वापस लौटी। उन्होंने मोड़ पर शहीद अजीत-धनंजय महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा देश के श्रेष्ठ सम्मान से नवाजे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया. साथ ही समाज को डायन-बिसाहि जैसे अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों से बाहर निकलकर समाज के विकास में सहभागी बनने का अपील किया।  मौके पर उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने कहा कि राज्य और जिला के साथ ये पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है।  संगठन में केंद्रीय महिला सचिव के रुप में जुड़े होने से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भागीदारी मिलेगा. उन्होंने समाज और सरकार से यथासंभव सहयोग की अपील की। मौके पर मुख्य रूप से कालोसोना महतो, पंचानन महतो, सुकदेव महतो, प्रकाश महतो, घनश्याम महतो, गौरांगो महतो, अर्जुन महतो, राजकिशोर महतो, राजेश महतो, रामाशीष महतो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल दिवस पर पुरस्कृत किया, हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ

Sat Nov 13 , 2021
जमशेदपुर : हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ टेल्को में बाल दिवस के अवसर पर क्लास छह से दश के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार के मनोरंजक प्रतियोगीताओं का आयोजन कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य […]

You May Like

फ़िल्मी खबर