
जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद की अगुवाई में सेना के शहीद परिवार के परिजनों को सम्मानित किया भारतीय नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार शौर्य चक्र (मरणोपरांत) के पिता पूर्व सैनिक नायब सूबेदार नवीन कुमार एवं उनकी माता रुकमणी देवी को उपायुक्त महोदय के प्रतिनिधि मानगो नगर पालिका के कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए।दूसरी वीर नारी सुनीता शर्मा पत्नी शहीद मनोज कुमार के घर कार्यपालक दंडाधिकारी कविता टोपनो ने वीर नारी सुनीता शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उनके पूरे परिवार को दीपावली की शुभकामना दी।तीसरा शहीद किशन दुबे की माता जगमाया देवी एवं शहीद जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी को बी डी ओ प्रवीण कुमार ने शहीद परिवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं दीपावली की शुभकामना दी।

सभी शहीद परिवार को उपायुक्त सूरज कुमार महोदय ने कोरोना को देखते हुवे वीडियो कॉल करके दीपावली की शुभकामना दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला जिला मंत्री दिनेश सिंह कोषाएमजध्यक्ष अमित कुमार मिडिया प्रभारी हरेंदु शर्मा जयराम सिंह सतेंद्र तिवारी मनीष वर्मा मनोज ठाकुर शिवशंकर चक्रवर्ती रेखा चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।
